Patna

Mar 27 2024, 16:45

महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में फंसे पेज पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कही यह बात

 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है अब प्रचार किए जाएंगे और दूसरी सूची भी स्टार प्रचारकों की जारी होगी 

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आएंगे बिहार में प्रचार करेंगे ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है

सम्राट चौधरी ने कहा वही महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में फंसे पेज पर तंज कसते हुए कहा कि यह उनका मसाला है सबको लड़ना है लड़े कोई फायदा नहीं

 महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसे पेच पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है 

बीजेपी के नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन का आधार ही भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर टिका हुआ है इस तरह की मुसीबतें आती रहेगी 

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है और महागठबंधन में बने रहना उसकी मजबूरी है साथ ही साथ सत्ता रहने के लिए कांग्रेस इस तरह के समझौते करते रहती है

Patna

Mar 27 2024, 12:49

बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे पर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कसा तंज, कही यह बात

पटना : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की आज अंतिम तिथि है। लेकिन बिहार में महागठबंधन के बीच अबतक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। जिसे लेकर बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसा है। 

उन्होंने कहा है कि एक कहावत है कि बिल्ली और बंदर के रोटी बाँटने की 16 सीट बिना गठबंधन धर्म का पालन किए बाँट लिए अब चले है गठबंधन धर्म का पालन करने। महागठबंधन घटक दलों के नेता अब दिल्ली दौड़ें या मुंबई ये पेंच सुलझने वाला नहीं है। महागठबंधन के घटक दलों में पेज इतना उलझ चुका है कि अभी सुलझाने वाला नहीं है अब उनके नेता दिल्ली दौड़े या मुंबई अब सुलझने वाला नहीं है।  

कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय, औरंगाबाद इन सीटों को लेकर जहां बात अटकी थी अभी भी वहीं पर है. कांग्रेस की स्थिति हास्याप्रद बन गई है। कांग्रेस आला कमान राजद के सामने घुटने टेक दिया है।  

कहा कि उनकी मांग 11 सीटों की लेकिन राजद उन्हें 6 सीट भी देने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय पार्टी होने के दम भरने वाले कांग्रेस की स्थिति यह है कि चुल्लू भर पानी में डूबने के बराबर है। बिहार बंगाल ही नहीं यूपी में भी कांग्रेस सीट के लेकर गिड़गिड़ाते हुए दिख रही है। बिहार की तो बात ही और है। तेजस्वी की तीर कहीं चलने वाली नहीं है। इसलिए महागठबंधन दलों के सामने अपने तेजी दिख रहे है।  

एक कहावत थी बिल्ली और बंदर की रोटी बांटने की 16 सीटों के बंटवारा बिना गठबंधन धर्म के पालन किए बिना हो गया। पिछले लोकसभा चुनाव में जिरो पर आउट होने वाले राजद के सामने वाम दल और कांग्रेस भिखारी बनकर खड़े हैं। महागठबंधन में यह राजद की दादागिरी नहीं तो यह और क्या है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 26 2024, 14:06

चिराग पासवान ने अपने परिवार के खेली होली, देश और प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामना

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान अपने परिवार के साथ होली खेली और लोगो को होली की बधाई दी। सांसद ने कहा कि काफी समय के बाद हम लोग पटना में पूरे परिवार के साथ होली मना रहे हैं। दो-तीन साल हमलोग के लिए हमारे परिवार के लिए मेरी पार्टी के लिए कठिन साल रहा।

आज बहुत समय के बाद मुझे लगता है कि पापा के जाने के बाद संभवत पहली बार पार्टी परिवार में नई खुशियां आई है। जिस तरीके से पार्टी को मजबूती मिली है जिस तरीके से परिवार में नई खुशी आई है। एक लंबे समय के बाद इतने उत्साह के साथ हम लोग होली मना रहे हैं। बस उम्मीद करता हूं आशा करता हूं कि न सिर्फ मेरे परिवार में बल्कि इस देश के हर परिवार में होली ऐसे ही खुशियों के रंग लेकर आए। हर किसी के जीवन इसी तरीके से खुशियों के रंग से भरा रहे ।

5 सीट मिलने और चुनाव में जाने के सवाल पर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। परिवार में खुशी है इतना जोश है माहौल है और आज इस होली के मौके पर मैं मेरे प्रधानमंत्री को आदरणीय नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के तमाम साथी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सबको जहां एक तरफ होली की शुभकामनाएं देता हूं। वही एक मजबूत सहयोगी होने के नाते यह विश्वास दिलाता हूं मेरे प्रधानमंत्री को खासकर की इस होली के रंग जैसे खुशियां लेकर ऐसी ही होली हम लोग पुनः 4 जून को मनाएंगे जब हमारी पार्टी हमारा गठबंधन बिहार में 40 से 40 सीट जीतेगा और देश भर में 400 के पार सीटों के पास हमें सरकार बनाएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 26 2024, 11:30

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर खेला होली, बोले-कोरोना काल के बाद पहली बार खुलकर मना रहे यह त्योहार

पटना : इससाल होली का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बीते सोमवार 25 मार्च को होली मनाया गया। वहीं बिहार समेत कई राज्यों में आज 26 मार्च को होली मनाया जा रहा है। लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मना रहे है। 

इधर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर होली खेली है। विजय सिंहै ने अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के लोगों के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे क रंग, अबीर और गुलाल लगा होली की शुभकामना दी। वहीं इस दौरान वे ढोल ताशे के बीच होली की गीत भी गाते नजर आए। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कल के बाद पहली बार खुलकर होली खेल रहा हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी लोगों के जीवन ऐसे ही खुशी और हर्षोल्लास का रंग भरा रहे। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 26 2024, 09:47

राजधानी पटना में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, कई घायल

पटना : सरकार और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। लोगों को यह सलाह दी जाती है कि गाड़ी धीमी गति से चलाए और सुरक्षित रहे। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ता है। 

आज राजधानी पटना में इसी मनमानी का नतीजा सामने आया है। राजधानी पटना के बेली रोड पर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने जैसे ही यू टर्न लिया डिवाइस पर टकरा गया। 

घटना में कई लोग की घायल होने की खबर है और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जाता है की गाड़ी की स्पीड 120 से ज्यादा थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 14:50

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान, कांग्रेस को जरुरत से ज्यादा दी जा रही सीट

पटना : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद की मनमानी और कांग्रेस की नाराजगी के बीच राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।  

राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूर से ज्यादा सीट दी जा रही है , जिस कारण से सीट बंटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।

महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है। राजद के कंधे पर ही महा गठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। 

उन्होंने कहा कि राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी मगर उनलोगों ने नहीं दिया। उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। दिल्ली में सभी लोग गए हैं इस विषय पर बात करने के लिए।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 12:15

होली के मौके पर कभी लालू आवास पर मचता था धमाल, आज पसरा है सन्नाटा

पटना ; एक समय था जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर जमकर होली होती थी। लालू प्रसाद के यहां का लठमार होली पूरे देश में प्रसिद्ध था। समय बदला राजनीतिक समीकरण बदला साथ ही साथ लालू प्रसाद यादव का सेहत भी बदल गया। 

अब इनके यहां वह गुजरे जमाने जैसा होली नहीं होता है। इस बार भी लालू आवास पर होली नहीं हो रही है। लालू आवास पर बिल्कुल सन्नाटा है। ना तो कोई कार्यकर्ता है ना तो कोई परिवार के सदस्य। सभी लोग दिल्ली जा चुके हैं और लालू आवास पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा है। 

यह वही आवास है जहां होली के दिन सुबह से हजारों लोगों और मीडिया कर्मियों की भीड़ होती थी। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक गेट खुला रहता था। शाम में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां सन्नाटा पसरा रहता है।  

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 10:25

राजधानी पटना में अगजा मांगने के दौरान चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीती रात दिदारगंज थाना क्षेत्र में अगजा को गोइठा मांगने के दौरान एक युवक की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी है। मृतक की पहचान खासपुर के रितिश कुमार के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात रितेश कुमार अगजा के लिए घर-घर गोइठा मांग रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक के पास जब रितेश गोइठा मांगने गया तब रितेश की हत्या चाकू से मारकर कर दी गयी। होली जैसे त्योहार में इस तरह की घटना के बाद पूरा गांव स्तब्ध है औऱ खुसी के जगह मातम पसर गया है।घर बालो का रोकर बुरा हाल हो गया है। 

इधर पुलिस को इस मामले की जानकारी जैसे ही मिली पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी जिसके बाद मामले की जांच में लग गयी है।

ग्रामीणों ने कहा कि युवक को जब चाकू मारा गया तब लोग उसे तत्काल पीएमसीएच इलाज़ के लिए लेकर भागे लेकिन उसकी मौत इलाज़ के क्रम में हो गयी।

इस घटना के बाबत जब दिदारगंज थानेदार मिथलेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने घटना की पुष्टि की है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की धरपकड़ भी नही हुई है।

Patna

Mar 25 2024, 09:47

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से एकबार फिर टिकट मिलने पर सांसद रामकृपाल यादव ने शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का जताया आभार

पटना : बीते रविवार को बीजेपी ने बिहार के अपने सभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। इसबार कई वर्तमान सांसदों जहां टिकट कट गया है। वहीं सांसदों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा भरोसा जताते हुए उनके वर्तमान सीट पर ही प्रत्याशी बनाया गया है। जिसमें पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव का नाम भी शामिल है। 

पाटलीपुत्र से वर्तमान बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव पर तीसरी बार पार्टी ने भरोसा जताते हुए इन्हे अपना प्रत्याशी बनाया है। वही एक बार फिर पाटलिपुत्र से टिकट मिलने पर रामकृपाल यादव ने अपने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह और बिहार के शिष्य नेतृत्व का धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा है कि एक बार फिर से पाटलिपुत्र के उम्मीदवार बनाने के लिए मैं तहे दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूंय़ जिन्होंने एक बार फिर से मुझे पाटलिपुत्र के जनता का सेवा का मौका दिया है। 

कहा है कि साथ ही साथ मैं पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके प्यार और विश्वास के चलते मुझे यह मौका मिला है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 24 2024, 21:45

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सीटों पर उम्मीदवारों की कर दी घोषणा, देखे सूची


पश्चिमी चंपारण से संजय जयसवाल पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद मधुबनी से अशोक कुमार यादव अररिया से प्रदीप सिंह दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिकरीवाल सारण से राजीव प्रताप रूडी उजियापुर से नित्यानंद राय बेगूसराय से गिरिराज सिंह पटना पाटलिपुत्र से

राम कृपाल यादव आरा से आर के सिंह बक्सर से मिथिला तिवारी को टिकट दिया गया है वहीं बक्सर से वर्तमान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया गया है

 सासाराम से शिवेश राम औरंगाबाद से सुशील सिंह नवादा से विवेक ठाकुर को टिकट मिला है तो मुजफ्फरपुर से वर्तमान सांसद अजय निषाद का टिकट भी काट दिया गया है

 सासाराम से वर्तमान सांसद छेदी पासवान का भी टिकट काट दिया गया है